गौ रक्षा समिति ने केन नदी की जलधारा में हो रहे अवैध खनन की निंदा करते हुए तत्काल रोके जाने की उठाई मांग
बाँदा।मीडिया प्रभारी मितेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया,कि प्रत्येक मंगलवार को यह आरती हमेशा की तरह इस बार भी बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ संपन्न की गई।भक्तों ने केन जल महा आरती में आकर माँ केन का आशीर्वाद प्राप्त किया।इस दौरान विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने कहा,कि केन जल को संरक्षित करना अति आवश्यक है,इसी से हम सब जल ग्रहण करते हैं तथा समूचा जनपद इसी से सिंचित होता है।वर्तमान के समय में देखा जाए तो केन नदी की जलधारा टूटती दिख रही है,जिसका एकमात्र कारण यह है कि इसमें अवैध खनन का कार्य भी किया जा रहा है लेकिन कुछ लोग यह नहीं देखते कि अगर नदी ही नही रहेगी तो इससे खनन कहाँ से कर पाएंगे और अपने कुक्रत्य से लोगो को भविष्य में पानी की किल्लत न झेलनी पड़े।इस लिए समिति शासन प्रशासन से मांग करती है,कि केन नदी की जलधारा में अवैध खनन को गंभीरता से लेते हुए रुकवाया जाए तथा जिम्मेदारों पर आवश्यक कार्यवाही की जाए।इस दौरान केन जल महा आरती में भक्तो ने केन मां के जयकारे लगाए तथा तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।इस मौके पर जिला सह प्रभारी आलोक कुमार निगम जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र द्विवेदी दीपक शुक्ला रामकरण पाल नगर उपाध्यक्ष अंगद,सुनील ,सुशील, आशीष,अजीत,पुस्पेंद्र,राहुल,शैलेंद्र प्रजापति रिंकू प्रजापति,हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के तमाम पदाधिकारी एवं श्रद्धालु जन उपस्थित रहे।
Leave a comment