Home लखनऊ विद्यापीठ विधि विभाग बीए एलएलबी के छात्र-छात्राओं ने जिला एवं सत्र न्यायालय वाराणसी में कोर्ट विजिट किया
लखनऊ

विद्यापीठ विधि विभाग बीए एलएलबी के छात्र-छात्राओं ने जिला एवं सत्र न्यायालय वाराणसी में कोर्ट विजिट किया

Share
Share

वाराणसी ।  जिला जज वाराणसी डॉ ए.के.विश्वेश के संरक्षण तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान व विधि विभाग विद्यापीठ के विभागाध्यक्ष व संकायाध्यक्ष प्रो.रंजन कुमार के निर्देशन में विधि विभाग बीए एलएलबी 6वी सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने क्लीनिकल लीगल ऐड के सहायक आचार्य धनंजय कुमार शर्मा के देखरेख में विभिन्न न्यायालयों की कार्यवाही की जानकारी प्राप्त किया,कोर्ट विजिट/इंटर्नशिप कार्यवाही के दौरान  बनारस बार व सेंट्रल  बार एसोसिएशन वाराणसी के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता अमरनाथ शर्मा ने बच्चों को सिविल मामलो की जानकारी  देते हुए कोर्ट की जानकारी दी,तथा वरिष्ठ अधिवक्ता प्रमोद कुमार सिंह ने बच्चों को कोर्ट प्रोसिडिंग की  विधिवत जानकारी दी, एनआई ऐक्ट कोर्ट के न्यायाधीश सूर्य कुमार सिंह ने बीए एलएलबी के छात्र-छात्राओं को चेक बाउंस तथा उसके कार्यवाही की जानकारी के साथ-साथ एनआई एक्ट की अन्य जानकारी छात्रों को उपलब्ध कराई। मोटर व्हीकल एक्सीडेंट के पीठासीन अधिकारी अश्वनी कुमार दुबे  ने छात्रों को मोटर व्हीकल एक्सीडेंट की विधिवत जानकारी देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी वाराणसी हितेश कुमार अग्रवाल ने बीए एलएलबी के छात्र-छात्राओं को कोर्ट विजिट/ इंटर्नशिप के दौरान क्रिमिनल प्रोसिडिंग की जानकारी देते हुए उनके  उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी,वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुमार राय ने बच्चों को क्रिमिनल प्रोसिडिंग की जानकारी उपलब्ध कराई, डीजीसी सिविल महेन्द्र पाण्डे तथा डीजीसी क्रिमिनल मुनीब सिंह चौहान ने सरकार द्वारा नियुक्त शासकीय अधिवक्ताओं तथा उनके कार्य को विधिवत छात्रों को बताया तथा यह भी बताया कि हम लोग राज्य सरकार का पक्ष कोर्ट में रखते हैं,कोर्ट कार्यवाही के दौरान अधिवक्ता प्रतिमा पांडे, अधिवक्ता कंचन सिंह, अधिवक्ता अजय शर्मा तथा अधिवक्ता अरविंद कुमार श्रीवास्तव सहित काफी लोगों ने छात्रों का सहयोग कर कोर्ट की जानकारी उपलब्ध कराई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
लखनऊ

69000 शिक्षक भर्ती : आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने इको गार्डन में मनाई बाबा साहब की जयंती

लखनऊ। 69000 शिक्षक भर्ती के अंतर्गत नौकरी की मांग कर रहे आरक्षित...

लखनऊ

डीए की एकता ही संविधान और आरक्षण बचाएगी : अखिलेश यादव

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बाबासाहेब...