Home खेल आईपीएल 2025 के शुरू होने की तारीखों का हो गया ऐलान? 1 जून को खेला जाएगा फाइनल?
खेल

आईपीएल 2025 के शुरू होने की तारीखों का हो गया ऐलान? 1 जून को खेला जाएगा फाइनल?

Share
Share


नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए 9 मई को बीसीसीआई द्वारा आईपीएल 2025 को स्थगित कर दिया गया था. अब भारतीय क्रिकेट फैंस के बीच खुशखबरी सामने आई है. दरअसल इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का दोबारा से आगाज होने वाला है जिसकी तारीखें भी सामने आ गई हैं.


रिपोर्ट्स की मानें तो, बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि आईपीएल 2025 की फिर से शुरुआत 15 या 16 मई से होने वाली हैं. टूर्नामेंट का फाइनल मैच 1 जून को खेले जाने की उम्मीद जताई जा रही है.
रिपोर्ट्स के अनुसार बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद बाकी बचे मैचों की मेजबानी करेंगेय आईपीएल टीमों के लिए आज रात तक नया शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा. इसके साथ ही दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच रद्द हुआ मैच भी फिर से कराए जाने की बात सामने आई है.


बीसीसीआई या आईपीएल की ओर से इसकी अभी तक कोई भी पुष्टि नहीं की गई है जबकि आज बीसीसीआई की आईपीएल के भविष्य को लेकर बैठक हुई है. आईपीएल और बीसीसीआई की ओर से जल्द ही टूर्नामेंट के नए शेड्यूल की घोषणा की जाने की उम्मीद जताई जा रही है.


इससे पहले 9 मई की सुबह भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष के बीच इंडियन प्रीमियर लीग को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया है जिससे टूर्नामेंट के भविष्य पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे थे. इससे पहले 8 मई को रात को पठानकोट के पास स्थित हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच हुए मैच को दोनों देशों के बीत हमले के बाद ब्लैकआउट होने पर रद्द कर दिया गया था.


उस वक्त बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने एक बयान जारी कर कहा, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने चल रहे टाटा आईपीएल 2025 के शेष भाग को तत्काल प्रभाव से एक सप्ताह के लिए निलंबित करने का फैसला किया है. संबंधित अधिकारियों और हितधारकों के परामर्श से स्थिति का आकलन करने के बाद टूर्नामेंट के नए कार्यक्रम और स्थलों के बारे में आगे की जानकारी उचित समय पर दी जाएगी.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
खेल

आईपीएल 2025 के बीच मचा बवाल, राजस्थान रॉयल्स पर लगा मैच फिक्सिंग का गंभीर आरोप

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा 18वें सीजन के बीच एक...

खेल

रजत पाटीदार ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड, आईपीएल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

बेंगलुरु।  इंडियन प्रीमियर लीग का 34वां मैच बारिश से प्रभावित रहा. चिन्नास्वामी...

खेल

75 लाख के खिलाड़ी ने आईपीएल के लिए कैंसिल किया अपना हनीमून, अब डेब्यू मैच में रचा इतिहास

कोलकाता । कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल मैच में सनराइजर्स हैदराबाद...