Home मुख्य समाचार महापुरुषों के नाम पर होंगे प्रदेश के चार राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज
मुख्य समाचारलखनऊ

महापुरुषों के नाम पर होंगे प्रदेश के चार राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज

Share
Share

प्राविधिक शिक्षा मंत्री आषीष पटेल ने प्रमुख सचिव को लिखा पत्र


मिर्जापुर, प्रतापगढ़, गोण्डा व बस्ती के नवनिर्मित कॉलेजों के नाम बदलने की पहल

लखनऊ। प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री आशीष पटेल ने मिर्जापुर, प्रतापगढ़, गोण्डा और बस्ती में नवनिर्मित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों के नाम बदलने की पहल की है। इन कॉलेजों के नाम महापुरुषों व मां पाटेश्वरी देवी के नाम पर रखने के संबंध में मंत्री ने पिछले दिनों ने प्राविधिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखा है।


मंत्री ने पत्र में लिखा है कि प्रदेश भ्रमण के दौरान प्रबुद्धजनों एवं आम लोगों से मिलने वाले सुझाव को देखते हुए नवनिर्मित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों का नाम राष्ट्र के महापुरुषों एवं पूजनीय मां पाटेश्वरी देवी के नाम पर किए जाने से लोगों में सकारात्मक संदेश जाएगा। प्रतापगढ़ के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज का नाम भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडर राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, मिर्जापुर के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज का नाम सम्राट अशोक इंजीनियरिंग कॉलेज, बस्ती के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज का नाम भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज और गोण्डा के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज का नाम मां पाटेश्वरी देवी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज करने के लिए कहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...