Home मुख्य समाचार मणिपुर में फिर हिंसा: प्रदर्शनकारियों ने आत्मदाह की कोशिश की, इंटरनेट बंद, कर्फ्यू लगाया गया
मुख्य समाचार

मणिपुर में फिर हिंसा: प्रदर्शनकारियों ने आत्मदाह की कोशिश की, इंटरनेट बंद, कर्फ्यू लगाया गया

Share
Share

इंफाल। कुछ दिनों तक शांत रहे मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़क उठी है। मणिपुर के इम्फाल पश्चिम में शनिवार रात को एक मैतेई नेता की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थक आग-बबूला हो गए।
इसके बाद पूरे इलाके में हिंसक प्रदर्शन हुए, प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर टायर जलाए और आत्मदाह की कोशिश की। स्थिति बिगड़ने पर बिष्णुपुर में कर्फ्यू लगाया गया है और कई जिलों में इंटरनेट और मोबाइल डेटा सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं।
शनिवार रात को सुरक्षाबलों ने मैतेई संगठन अरामबाई तेंगगोल के एक नेता को गिरफ्तार किया था। इस नेता का नाम सामने नहीं आया है, लेकिन दावा किया जा रहा है कि ये कानन सिंह है।


इस गिरफ्तारी के बाद मैतेई लोग उग्र हो गए और राजधानी इंफाल में कई जगह हिंसक प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा बलों से झड़प भी हुई।
इंफाल पूर्व के खुरई लामलोंग में भीड़ ने एक बस को आग के हवाले कर दिया।
प्रशासन ने शनिवार रात से अगले 5 दिनों के लिए घाटी के पांच में वीपीएन सहित इंटरनेट और मोबाइल डेटा सेवाओं को निलंबित कर दिया है। इनमें इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम, थौबल, काकचिंग और बिष्णुपुर शामिल है।
बिष्णुपुर जिले में पूर्ण कर्फ्यू लगाया गया है, जबकि इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम, थौबल और काकचिंग में 5 या इससे ज्यादा लोगों के इक_ा होने पर प्रतिबंध लगाया गया है।


राजभवन की ओर जाने वाली सड़कों की सुरक्षा बढ़ाई गई है।
लोगों में खबर फैली कि गिरफ्तार नेता को राज्य से बाहर ले जाया जा रहा है। इसके बाद तुलिहाल में सैकड़ों लोग इंफाल हवाई अड्डे के गेट के बाहर इक_ा हो गए।
प्रदर्शनकारियों ने हवाई अड्डे की सड़क को अवरुद्ध कर दिया और पूरी रात यहां पहरा देते रहे।
विरोध प्रदर्शनों में 2 पत्रकार और एक अन्य नागरिक के घायल होने की खबर है। अभी तक किसी की मौत की जानकारी नहीं है।
अपने नेता की गिरफ्तारी के विरोध में अरामबाई तेंगगोल ने आज से घाटी के जिलों में 10 दिन के पूर्ण बंद की घोषणा की है।
वहीं, हिंसा के बीच भाजपा के राज्यसभा सांसद लीशेम्बा सनाजाओबा का एक वीडियो सामने आयाा है। इसमें वे सड़क पर सुरक्षाकर्मियों से कहते रहे हैं, “हमने शांति लाने की बहुत कोशिश की। अगर आप ऐसी बातें करेंगे, तो शांति कैसे कायम होगी? मुझे और मेरे साथ आए विधायक को गिरफ्तार कर लो।
मणिपुर में कुकी और मैतेई समुदाय के बीच 3 मई, 2023 से हिंसा जारी है। इस हिंसा में 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है, 1,500 से ज्यादा घायल हुए हैं और हजारों लोगों को विस्थापित होना पड़ा है।
हिंसा नहीं रोक पाने के दबाव के चलते 9 फरवरी को तत्कालीन मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने इस्तीफा दे दिया था।
इसके बाद 13 फरवरी से मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...

मुख्य समाचार

बीएफ ने मंगाई बिरयानी, खाते समय युवती के गले में फंसी हड्डी, बेहोश होकर गिरी; हो गई मौत

पालघर । महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक हृदयविदारक घटना सामने आई...