बेंगलुरु । रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची भगदड़ के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टीम के मार्केटिंग हेड निखिल सोसले को गिरफ्तार कर लिया है। इस हादसे में 11 लोगों की मौत और कई घायल हुए थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, निखिल सोसले मुंबई भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन एयरपोर्ट पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आयोजन की अव्यवस्था में उसकी क्या भूमिका थी।
इसके अलावा आयोजन से जुड़े डीएनए एंटरटेनमेंट नेटवर्क्स के तीन कर्मचारियों—किरण, सुमंथ और सुनील मैथ्यू—को भी हिरासत में लिया गया है। इनसे क्यूबन पार्क थाने में शेषाद्रिपुरम एसीपी प्रकाश पूछताछ कर रहे हैं।
इस मामले में कब्बन पार्क पुलिस थाने में क्रष्टक्च, डीएनए एंटरटेनमेंट नेटवर्क्स, कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (्यस्ष्ट्र) और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ स्नढ्ढक्र दर्ज की गई थी। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आयोजन में किसकी अनुमति ली गई थी, सुरक्षा मानकों का कितना पालन हुआ, और नियमों की किन स्तरों पर अनदेखी हुई।
राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने घटना की जिम्मेदारी पुलिस पर डालते हुए कई अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया था। इसके बाद वरिष्ठ ढ्ढक्कस् अधिकारी सीमांत कुमार सिंह को बेंगलुरु का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया। इस हादसे के बाद क्रष्टक्च प्रबंधन ने मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी। पुलिस की जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में और भी खुलासे होने की उम्मीद है।
Leave a comment