नौ किलोलीटर क्षमता, सीएसआर के तहत सरकारी डिग्री कॉलेज को दिया
नई दिल्ली। कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत पावरग्रिड की ओर से राजेश कुमार, कार्यपालक निदेशक (उत्तरी क्षेत्र-दो) ने शुक्रवार को मुख्य कार्यकारी पार्षद एलएएचडीसी, कारगिल मोहम्मद जाफर अखनून की उपस्थिति में श्रीकांत बालासाहेबसुसे, आईएएस, जिला विकास आयुक्त, कारगिल को ट्रक माउंटेड वाटर टैंकर सौंपा। इस अवदर पर अरशद इकबाल शाह, सीनियर जीएम (लद्दाख), विनोद पी. बखला महाप्रबंधक (मानव संसाधन) पावरग्रिड और कारगिल जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, कारगिल के कर्मचारी और छात्र इस अवसर पर उपस्थित थे। सौंपे गए टैंकर की लागत लगभग 29.59 लाख रुपये है।
लद्दाख के सबसे बड़े कॉलेज, कारगिल के सरकारी डिग्री कॉलेज में विभिन्न डिग्री पाठ्यक्रमों में 3000 से अधिक छात्र नामांकित हैं। दैनिक उपयोग के लिए स्थायी पानी की आपूर्ति कॉलेज के लिए एक चिंता का विषय था। कॉलेज के अधिकारियों ने जिला विकास आयुक्त, कारगिल के साथ इस मामले को उठाया था। उन्होंने पावरग्रिड से सरकारी डिग्री कॉलेज, कारगिल के छात्रों और कर्मचारियों के लिए पानी का एक टैंकर प्रदान करने का अनुरोध किया था। इसके बाद टैंकर को प्रदान करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस टैंकर को औपचारिक रूप से शुक्रवार को सरकारी डिग्री कॉलेज, कारगिल के उपयोग के लिए डीसी, कारगिल को सौंप दिया गया।
यह परियोजना शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में कारगिल जिले में पावरग्रिड की एक पहल है। पावरग्रिड अपनी सीएसआर पहलों के माध्यम से केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में विभिन्न बुनियादी ढांचा गतिविधियों के विकास के लिए लगातार समर्थन प्रदान कर रहा है। अब तक लद्दाख में पावरग्रिड द्वारा तीन करोड़ रुपये की सीएसआर परियोजनाएं निष्पादित की जा चुकी हैं।
Leave a comment