Home अयोध्या अवध विवि : विभिन्न कोर्सों में दाखिले का ऑनलाइन आवेदन 15 तक
अयोध्यामुख्य समाचार

अवध विवि : विभिन्न कोर्सों में दाखिले का ऑनलाइन आवेदन 15 तक

Share
Share

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के विभिन्न कोर्सो के साथ संघटक राजकीय महाविद्यालयों के समस्त कोर्सों व एलएलबी त्रिवर्षीय एवं पंचवर्षीय, एमएड, बीपीएड व एमपीएड कोर्सो में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई है।


विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में एलएलबी, एलएलएम, एमएड एवं फार्मेसी में प्रवेश परीक्षा का आयोजन 6 जुलाई से कराया जाना प्रस्तावित है। परिसर के स्नातक व वोकेशनल स्नातक कोर्सो में प्रवेश काउंसिलिंग की सूचना 15 जून के बाद घोषित की जायेगी। दूसरी ओर बीटेक के विभिन्न ब्रांचों में जेई मेंस के स्कोर के आधार पर प्रवेश दिया जायेगा।


इसके अलावा बीटेक, एमटेक व एमसीए के अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की साइट पर जाकर भी प्रवेश के लिए आंनलाइन आवेदन कर सकते है। वहीं एमबीए कोर्स में प्रवेश सीयूईटी के आधार पर होगा। विवि ïके मीडिया प्रभारी डॉ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में स्नातक, वोकेशनल स्नातक, परास्नातक, पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा व सर्टिफिकेट के साथ संघटक राजकीय महाविद्यालय तथा सम्बद्ध महाविद्यालयों में संचालित एलएलबी त्रिवर्षीय एवं पंचवर्षीय, एमएड, बीपीएड व एमपीएड कोर्सो में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन मांगे गए है। जिनकी अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई है। विभिन्न कोर्सो में अंतिम वर्ष की परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी भी प्रवेश के लिए आंनलाइन आवेदन कर सकते है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...