Home अयोध्या टूटकर गिरा बिजली का तार, करंट से झुलसे किशोर की मौत
अयोध्यामुख्य समाचार

टूटकर गिरा बिजली का तार, करंट से झुलसे किशोर की मौत

Share
Share

अयोध्या। नगर पंचायत मां कामाख्या धाम के गोडियन का पुरवा मजरे सैदपुर में बिजली का तार टूटकर गिर गया। उसकी चपेट में आने से एक किशोर ने झुलसकर दम तोड़ दिया। इस हादसे की जानकारी होने पर लोग आक्रोशित हो गए। सूचना पर पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ल ने लोगों को समझाया।


गोडियन का पुरवा मजरे सैदपुर में शनि पुत्र रामनेवल (14) अपने घर के पास स्थित खेत पर गया था। खेत में 11 केवी का तार टूटकर शनि पर गिर गया। तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से शनि झुलस गया। उसे तत्काल सीएचसी भेजा गया जहां शनि ने दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी होते ही आसपास के लोगो जमा हो गए। मौके पर जमा होने लगी। बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...