कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर की आपत्तिजनक टिप्पणी
लखनऊ। अपने बयानों के चलते अक्सर चर्चा में रहने वाले उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। अजय राय को लेकर एक सवाल के जवाब में राजभर ने कहा कि अब तेरा क्या होगा कालिया…।
राजभर से सवाल पूछा गया था कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली में कहा कि अगर प्रियंका गांधी को वाराणसी से लड़ा दिया जाता तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब दो-तीन लाख वोटों से हार जाते। इस पर राजभर ने कहा कि उन्हें रोका किसने था। उनसे कहा गया कि यही बात तो कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी कही थी। इस पर राजभर ने कहा कि अब तेरा क्या होगा कालिया।
Leave a comment