सकलडीहा, चंदौली। क्षेत्र के कुछमन गांव में पत्नी की विदाई कराने गए पति से नाराज़ ससुराल पक्ष के लोगों ने लाठी डंडे से मारपीट कर गंभीर रूप घायल कर दिया। पीडि़त पति ने ने थाने पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के खड़ेहरा गांव निवासी दाऊ राम की शादी कुछमन गांव निवासी संजय राम की पुत्री बिन्दी से शादी हुई है। इन दिनों बिन्दी ससुराल से नाराज होकर मायके आयी है। पत्नी की विदाई करने रविवार देर शाम पति दाऊ पहुंचा तो इससे नाराज ससुर संजय राम, साला सूरज, सास सीमा, ससुर का भाई अनिल आग बबूला हो गए और लाठी डंडा से हमला कर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल पति ने एक निजी चिकित्सालय में इलाज करने के बाद अलीनगर थाने पहुंचकर चार लोगों के खिलाफ लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
Leave a comment