Home कौशांबी कंटेनर ने बाइक और ई रिक्शा में मारी टक्कर, एक की मौत, आधा दर्जन घायल
कौशांबीमुख्य समाचार

कंटेनर ने बाइक और ई रिक्शा में मारी टक्कर, एक की मौत, आधा दर्जन घायल

Share
Share

कौशाम्बी। जिले में तेज रफ्तार डीसीएम कंटेनर ने तीन बाइक सवार और एक ई रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित कंटेनर चौराहे पर बनी दुकानों में जा घुसा। इस हादसे में बाइक सवार और ई रिक्शा में सवार आधा दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर घायल हो गए जिसमें इलाज के दौरान एक अधेड़ की मौत हो गई।


सैनी कोतवाली के टेंडी मोड दारानगर में कड़ा धाम की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार डीसीएम कंटेनर ने मोड चौराहे पर तीन बाइक सवार और एक ई रिक्शा में जोरदार टक्कर मारते हुए चौराहे पर बनी दुकानों में जा घुसा। भीषण सड़क हादसा देख स्थानी लोगों में चीख पुकार मच गई। भीड़ इकट्ठा होते देख कंटेनर का ड्राइवर मौके से भागना चाहा लेकिन स्थानीय लोगों ने ड्राइवर को पकड़ कर जमकर पीट दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया और सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल इलाज के लिए भिजवा दिया, जहां इलाज के दौरान एक अधेड़ की मौत हो गई वहीं आधा दर्जन गंभीर घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। तीन घायलों का इलाज प्राइवेट अस्पतालों में चल रहा है। सूचना पर भरी पुलिस बल के साथ जिलाधिकारी कौशाम्बी राजेश राय और पुलिस अधीक्षक बृजेश श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंच गए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
कौशांबी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पूर्व भाजपा विधायकों ने किया डोर टू डोर जनसंपर्क

सेवापुरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को वाराणसी के सेवापुरी विकास खंड...

कौशांबी

एक वृक्ष माँ के नाम 2.0 : भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण

वाराणसी। सेवापुरी ब्लॉक के अंतर्गत भीषमपुर ग्राम सभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने...

मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...