Home अयोध्या पावर लिफ्टिंग : पुरूष प्रतियोगिता में अवध विवि को मिला कांस्य पदक
अयोध्यामुख्य समाचार

पावर लिफ्टिंग : पुरूष प्रतियोगिता में अवध विवि को मिला कांस्य पदक

Share
Share

आर्य सिंह ने 74 किलोग्राम भार वर्ग में जीता पदक

अयोध्या। तमिलनाडु फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स युनिवर्सिटी, चेन्नई में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पावर लिफ्टिंग पुरूष प्रतियोगिता में अवध विश्वविद्यालय के खिलाड़ी आर्य सिंह ने 74 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। इस पावर लिफ्टिंग टीम के कोच प्रमोद कुमार रहे।

खिलाड़ी के शानदार प्रदर्शन पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल ने बधाई दी। कहा कि विश्वविद्यालय के खिलाडियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। विश्वविद्यालय क्रीडा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. हिमांशु शेखर सिंह एवं क्रीड़ा सचिव प्रो. आशीष प्रताप सिंह ने विजेता खिलाड़ी को बधाई एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।

इस उपलब्धि पर वित्त अधिकारी पूर्णेंद शुक्ला, कुलसचिव डॉ. अंजनी कुमार मिश्र, कुलानुशासक प्रो. एस. एस. मिश्रा, परीक्षा नियंत्रक उमानाथ, प्रो. नीलम पाठक, साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अभय कुमार सिंह, प्रो. जसवंत सिंह, विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. शैलेंद्र वर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. संग्राम सिंह, महामंत्री डॉ. राना रोहित सिंह, क्रीड़ा उप सचिव डॉ. अनुराग पाण्डेय, प्रो. अमूल्य कुमार सिंह, डॉ. विनय सिंह, डॉ. मनीष सिंह, डॉ. प्रवीन सिंह, डॉ. सन्तोष गौड़, डॉ. सीमा पाण्डेय, डॉ. नागेंद्र सिंह, डॉ. पूनम जोशी, डॉ. अनिल मिश्रा, डॉ. दुष्यंत सिंह सहित सभी खेल प्रेमियों ने बधाई दी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...