Home मुख्य समाचार विद्युत आपूर्ति बाधित होने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
मुख्य समाचारचंदौली

विद्युत आपूर्ति बाधित होने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Share
Share

चहनियां/चंदौली। विद्युतï उपकेंद्र मारूफपुर से संबद्ध ग्राम मारूफपुर में बीते चार दिनों से बिजली आपूर्ति ठप् हैइससे नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विद्युत विभाग को चेताया कि यदि १२ घंटे के अंदर आपूर्ति बहाल नहीं की गयी तो सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे।


प्रदर्शन कर रहे संदीप पाण्डेय ने बताया कि ग्राम पंचायत मारूफपुर के उत्तरी पूर्वी छोर पर लगे ट्रांसफार्मर से गांव में आपूर्ति के लिये केबल बिछायी गयी है। जिसमें चार दिन पूर्व आग की चिंगारी निकलने लगी और केबल पिघल गयी। जिससे गांव में विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गयी। जिसके मरम्मत के लिये विद्युत उपकेंद्र सहित अन्य सक्षम अधिकारीयों को प्रार्थना पत्र दिया गया। ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज करायी गयी। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुयी जिससे हम ग्राम वासी पिछले चार दिनों से उमस भरी प्रचंड गर्मी में बेहाल परेशान है और पानी की किल्लत से फटेहाल हो चुके है। प्रदर्शन करके विद्युत विभाग को चेता रहे है कि यदि १२ घंटे के अंदर विद्युत आपूर्ति ठीक नहीं हुयी तो हम ग्रामवासी अपने परिवार जनों के साथ सड़क पर निकल कर रात बीताएंगे और धरना प्रदर्शन करेंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...