Home मुख्य समाचार खुद पीएम बनने या पंकज चौधरी को सीएम बनाने आ रहे हैं नीतीश कुमार
मुख्य समाचार

खुद पीएम बनने या पंकज चौधरी को सीएम बनाने आ रहे हैं नीतीश कुमार

Share
C62c34d5 F0be 41ca 8ab3 20e01ad3a8f4
Share

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में ओबीसी, एससी को मुख्यमंत्री बनाने के बाद अब यूपी पर नजर

लखनऊ। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बनारस में एक रैली कर लोकसभा चुनावों में सम्मानित परिणाम के लिए जनता की नब्ज टटोलेंगे। नीतीश का हिन्दी पट्टी से बढ़े प्रभाव से बीजेपी भी मजबूरी में ही सही कमंडल के साथ मंडल को भी अपने साथ लेकर चलने का प्रयास कर रही है।मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में ओबीसी, एससी को मुख्यमंत्री बनाने के बाद अब यूपी में भी यदि विस्तार होता है तो पंकज चौधरी, स्वतंत्र देव सिंह व केशव प्रसाद का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए लोक सभा चुनाव से पहले फाइनल हो सकता है।मध्य प्रदेश में शिवराज चौहान, राजस्थान में वसुंधरा राजे एवं छत्तीसगढ़ में रमन सिंह को जिस तरह से बीजेपी ने किनारे करके ओबीसी एससी कार्ड खेला तो अब यूपी में भी ऐसा करना संभव लगता है। नीतीश कुमार की जन सभा से एक नया सवाल पैदा हुआ है कि नीतीश खुद प्रधानमंत्री बनने के लिए वाराणसी में जनसभा करेंगे या पंकज चौधरी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए काम करेंगे। राजनीतिज्ञ विश्लेषकों का मानना है कि पिछले दो चुनावों में नीतीश कुमार ने अनुप्रिया पटेल को सपोर्ट कर आगे बढ़ाया।

2014 के लोक सभा चुनाव में भाजपा अपना दल से गठबंधन करने मे आगे पीछे कर रही थी। एक तरफ जहां गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी अनुप्रिया पटेल की पार्टी से गठबंधन करना चाह रहे थे लेकिन आरएसएस का एक बड़ा धड़ा यह कह कर विरोध कर रहा था कि हमें दूसरी मायावती नहीं पैदा करना है। लेकिन नीतीश कुमार ने यूपी में संगठन को इतनी मजबूती से बढ़ाना शुरू किया कि दूसरी मायावती के खौफ को दरकिनार कर भाजपा को गठबंधन करना पड़ा। भाजपा से गठबंधन होते ही नीतीश कुमार ने यूपी में लोक सभा चुनाव लड़ने से इनकार कर अनुप्रिया पटेल के लिए राजनीति का दरवाजा खोल दिया। अनुप्रिया पटेल सांसद बन गयीं। लेकिन फिर दूसरी मायावती के खौफ ने उन्हें मंत्री नहीं बनने दिया।यूपी में 2017 के विधान सभा चुनाव आने पर नीतीश कुमार ने एक बार फिर पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। नीतीश की घोषणा के बाद राजनीति इतनी गरम हुई कि कई बार के सांसद संतोष गंगवार को राज्यमंत्री बनाने से हिचक रही बीजेपी ने अनुप्रिया पटेल को केन्द्र में राज्यमंत्री बना दिया।

अनुप्रिया पटेल के केन्द्र में राज्यमंत्री बनते ही नीतीश कुमार ने यूपी से चुनाव लड़ने की पार्टी की योजना को ही वापस ले लिया। इससे यूपी जेडीयू में भी काफी विरोध हुआ और निरंजन भईया व आरपी चौधरी दो – प्रदेश अध्यक्षों को भी जाना पड़ा। – आगामी 2024 लोक सभा चुनावों में अनुप्रिया पटेल के बारे में बस अब और नहीं का ब्रेक फिर दूसरी मायावती के खौफ ने लगा दिया। अनुप्रिया पटेल को – अब दूसरी मायावती बनने के खौफ को हकीकत में बदलने में थोड़ा और वक्त लगेगा। बीजेपी अब अपने सिर पर – बरगद उगाने के बजाय अपनी अन्य – टहनियों को आगे बढ़ाकर उनसे फल खाना चाहती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का गोरखपुर मठ के बजाय पंकज चौधरी के घर जाने की घटना के विस्तार में उन्हें मुख्यमंत्री बनने की खबरों ने जोर पकड़ लिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...