Home कौशांबी जन-शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं
कौशांबी

जन-शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं

Share
5b8f0c13 1f47 4d0a Bd0a 3f35639ac524
Share

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर कुल 365 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 22 शिकायतों को मौके पर ही किया गया निस्तारित

हण्डिया l जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में शनिवार को हण्डिया तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने लोगों की शिकायतों को सुनते हुए राजस्व, पुलिस एवं अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारियों की शिकायतों को गुणवत्तापूर्वक एवं समयबद्धता के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिये हंै साथ ही साथ उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि शिकायतों के निस्तारण से शिकायतकर्ता को संतुष्ट भी होना चाहिए। जिलाधिकारी ने प्रार्थना पत्रों की समयबद्ध जांच, कार्रवाई एवं समस्याओं के निस्तारण के लिए निर्देशित किया साथ ही अधिकारियों को चेतावनी दी कि निस्तारण में विलम्ब पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि जन-शिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले बिंदुओं में से एक है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहीं है।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर अवधेश कुमार पुत्र राजाराम तहसील हण्डिया के द्वारा आम रास्ते में हो रहे अवैध कब्जे, प्रार्थिनी मंजू देवी निवासी ग्राम कुन्दौरा ने गलत बैनामा की जांच के सम्बंध में, मनीष चन्द्र गुप्ता पुत्र समईलाल गुप्ता निवासी ग्राम जुड़ई का पुरा तहसील हण्डिया ने अपनी भूमि पर कराये जा रहे कार्य में व्यवधान व धमकी दिए जाने, दिनेश कुमार पुत्र स्व0 नारायण ग्राम बरियांवा तहसील हण्डिया के द्वारा सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण व अतिक्रमण की शिकायत की गयी। जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी प्रकरणों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए आख्या उपलब्ध करायें जाने के निर्देश दिए है।
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर कुल 365 शिकायतें आयीं, जिनमें से 22 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया। जिलाधिकारी ने शिकायतों के निस्तारण हेतु सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को आज ही अपने विभागों से सम्बंधित शिकायती प्रार्थना पत्रों को प्राप्त करते हुए निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिये है। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी हण्डिया, तहसीलदार हण्डिया सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
कौशांबी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पूर्व भाजपा विधायकों ने किया डोर टू डोर जनसंपर्क

सेवापुरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को वाराणसी के सेवापुरी विकास खंड...

कौशांबी

एक वृक्ष माँ के नाम 2.0 : भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण

वाराणसी। सेवापुरी ब्लॉक के अंतर्गत भीषमपुर ग्राम सभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने...

कौशांबी

हमारा हर कदम सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित, केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर बोले पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा-एनडीए सरकार को...

कौशांबी

गंगा दशहरा पर काशी, प्रयागराज में हजारों की संख्या में आए श्रद्धालु

वाराणसी/ प्रयागराज । उत्तर प्रदेश के काशी और प्रयागराज में गंगा दशहरा...