Home देवरिया युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वाधान में ब्लाक स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता
देवरिया

युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वाधान में ब्लाक स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता

Share
Img 20231215 Wa0512
Share

देवरिया। शुक्रवार को युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वाधान में खंड स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता /लीग कृषक उच्च माध्यमिक विद्यालय गडेर भलुअनी मे आयोजित किया गया। प्रतियोगिता मे विभिन्न विधाएं एथलेटिक्स,कबड्डी, वालीबाल , कुश्ती इत्यादि शामिल रहा। प्रतियोगिता की शुरुआत कृषक उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राध्यापक द्वारा फीता काटकर किया गया 100 मीटर दौड़ सब जूनियर वर्ग बालिका मे सुमन यादव बालक में दीपक यादव प्रथम रहे। 200 मी दौड़ सब  जूनियर वर्ग बालिका में सुमन यादव बालक में दीपक यादव प्रथम रहे। 400 मीटर दौड़ बालक में उदय राज यादव प्रथम रहे ।100 मीटर दौड़ जूनियर वर्ग बालक में मारकंडे गुप्ता प्रथम रहे । 800 मीटर दौड़ सीनियर वर्ग बालक में राजन यादव प्रथम रहे। वॉलीबॉल सीनियर वर्ग में बाकी सिंगही टीम विजेता एवं बिजलापार उपविजेता रहे ।कबड्डी बालक में फतेहपुर भटौली की टीम विजेता एवं फतेहपुर उपविजेता रहे । कबड्डी महिला में हरखौली की टीम विजेता एवं गड़ेर टीम उपविजेता रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख भलुअनी छठ्ठू यादव द्वारा खिलाड़ियों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया गया । इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि छोटेलाल यादव, प्राध्यापक  प्रताप देवानंद  सिंह, खेल शिक्षक उमेश यादव, संचालक अर्जुन कुमार दीक्षित , उपेंद्र प्रसाद, सुमन यादव प्रतियोगिता के आयोजक क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी नीरज कुमार मिश्रा  अन्य सहयोगी ओम प्रकाश यादव ,रामदुलार सिंह, राजन यादव, भीम सिंह ,रामनिवास यादव अजीत कुमार ,राजेश बाजपेई ,आदि उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
देवरियामुख्य समाचार

देवरिया : समाज सुधारक चौधरी नरसिंह पटेल अज्ञानी को दी श्रद्धांजलि

देवरिया। जनपद के परशुराम चौक सीसी रोड पर आयोजित एक सभा के...

देवरियामुख्य समाचार

फुटपाथ-पटरी दुकानदारों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

देवरिया। सोमवार को व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के तत्वावधान मे व्यापार मंडल...

देवरियामुख्य समाचार

हर घर तिरंगा अभियान देश के स्वाभिमान का प्रतीक

देवरिया। भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम के...

देवरियामुख्य समाचार

राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन का महत्वपूर्ण अध्याय: डॉ शलभ मणि त्रिपाठी

‘काकोरी ट्रेन एक्शन डे’ शताब्दी महोत्सव मनाया देवरिया। काकोरी ट्रेन एक्शन डे...