Home अयोध्या राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम अन्तर्गत खुरपका मुंहपका टीकाकरण तृतीय चरण पूरे जनपद में एक साथ प्रारंभ
अयोध्या

राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम अन्तर्गत खुरपका मुंहपका टीकाकरण तृतीय चरण पूरे जनपद में एक साथ प्रारंभ

Share
Img 20231215 Wa0018
Share

टीकाकरण वाहन को हरी झंडी दिखाते जिलाधिकारी नीतीश कुमार व विधायक वेद प्रकाश गुप्ता

अयोध्या ।जनपद में राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम अन्तर्गत एफएमडी फूट एण्ड माउथ डिजीज टीकाकरण के तृतीय चरण का शुभारंभ करते हुए जिलाधिकारी  नितीश कुमार एवं विधायक अयोध्या  वेद प्रकाश गुप्ता  द्वारा मोबाइल वेटरनरी यूनिट एवं बहुउद्देशीय सचल पशु चिकित्सा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम अन्तर्गत खुरपका मुंहपका टीकाकरण तृतीय चरण आज से पूरे जनपद में एक साथ प्रारंभ किया गया। अभियान की अवधि 40 दिन की होगी। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के टीकाकरण अभियान में 4 माह से अधिक उम्र के सभी गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं तथा सात माह तक की गर्भित मादा पशु का बीमारी से बचाव हेतु टीकाकरण किया जाएगा। फूट एण्ड माउथ डिजीज क्लोवन फूटेड (दो खुर वाले) जानवरो की पिकोर्ना विषाणु के संक्रमण से होने वाली एक विषाणु जनित संक्रामक बीमारी है जो एक स्वस्थ पशु के दूसरे संक्रमित पशु के संपर्क में आने से होती है। इस बीमारी से प्रभावित पशु चारा खाना बंद कर देता है, पशु को 104-106 डिग्री फारेनहाइट तक बुखार हो जाता है दूध देना कम कर देता है। पशु के मुँह में छाले पड़ जाते है, खुरों के बीच में छाले पड़ने से घाव हो जाता है जिससे पशु पैरो से लगड़ा हो जाता है। स्वस्थ पशु द्वारा विषाणु से संक्रमित पानी पीने, चारा खाने एवं संक्रमित पशु के आस-पास रहने से यह बीमारी स्वस्थ पशु को हो जाती है। इस बीमारी से मुख्यतः गाय एवं भैंस प्रभावित होती हैं। शंकर कर नस्ल के पशु इस बीमारी से देशी पशुओं की अपेक्षा ज्यादा प्रभावित होते हैं। पशु को पूरी तरह स्वस्थ होने में 21 से 28 दिन तक का समय लग जाता है। यह एक विषाणु जनित बीमारी है। इसका कोई विशिष्ट इलाज नही है। लक्षण के आधार पर इलाज किया जाता है। टीकाकरण बचाव का एकमात्र उपाय है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पशु चिकित्सा अधिकारियों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को टीकाकरण अभियान के सकुशल संचालन हेतु निर्देशित किया। उन्होंने जनपद के पशुपालकों से अपील किया है कि अपने-अपने पशुओं का समय से टीकाकरण अवश्य कराएं जिससे पशुओं को खुरपका, मुंहपका आदि जैसी गंभीर बीमारियों से बचाया जा सके। टीकाकरण वाहन के फ्लैग ऑफ के समय डॉ. जगदीश सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं जनपद के पशु चिकित्साधिकारी, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
अयोध्या

अयोध्या : रामनवमी के अभिजीत मुहूर्त पर श्री रामलला के ललाट पर सजा सूर्य तिलक

अयोध्या । रामनवमी के अवसर पर अभिजीत मुहूर्त पर श्री राम लला...

अयोध्या

कई संगठनों ने किया बनवीरपुर घटना की मजिस्ट्रेटी जांच कराने की मांग

दुर्घटना को दिया जा रहा है हत्या का रुप मजिस्ट्रेटी जांच में...

अयोध्यामुख्य समाचार

भक्तों को राम पथ पहुंचाएगा अवध आगमन पथ

75 फीसदी निर्माण पूरा, 16.89 करोड़ की लागत से हो रहा तैयार...