Home देवरिया हर घर तिरंगा अभियान देश के स्वाभिमान का प्रतीक
देवरियामुख्य समाचार

हर घर तिरंगा अभियान देश के स्वाभिमान का प्रतीक

Share
Share


देवरिया। भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत किसान मोर्चा कार्यकर्ताओ ने देवरिया विधानसभा के देवरिया नगर मण्डल के अम्बेडकर नगर के अनुसूचित बस्ती के परिवारों में जाकर तिरंगा झंडा वितरित कर सभी से अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाने का आह्वाहन किया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष भाजपा गंगा सिंह कुशवाहा ने कहा कि देश के स्वाभिमान का प्रतीक है तिरंगा झंडा, हम सभी को इस राष्ट्रीय पर्व का सहभागी बन अपने घरों पर तिरंगा लगाना चाहिए। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान से जुडक़र हर वर्ग के लोग अपने घरों पर तिरंगा लगाकर देश के स्वतंत्रता सेनानियों को नमन कर रहे है।

इस अवसर पर सभासद प्रतिनिधि, किसान मोर्चा मण्डल महामंत्री निरंजन शुक्ल, प्रमोद यादव, बृजेश शर्मा, राजेश कुमार, लीलावती, रमेश प्रसाद, दीपक यादव, सुरेश सिंह, राहुल कुमार उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...