Home देवरिया महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 308 जोड़ों का हुआ विवाह
देवरिया

महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 308 जोड़ों का हुआ विवाह

Share
Img 20231215 Wa0510
Share

देवरिया। महाराजा अग्रसेन इंटर काॅलेज परिसर में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 308 जोड़े एक-दूजे संग विवाह के बंधन में बंध गए। इसमें 287 जोड़ों का हिंदू रीति से विवाह तथा 21 जोड़ों का मुस्लिम रीति से निकाह कराया गया।
           मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि सरकार की योजनाओं के तहत 308 जोड़ो का एक साथ परिणय सूत्र में बंधना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ईमानदार नीयत और कल्याणकारी नीति को दर्शाता है। उन्होंने नवदंपतियों के सुखद भविष्य की कामना की।
          ग्राम्य विकास राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से कई गरीब परिवारों के बेटे-बेटियों का विवाह भव्यता के साथ हो रहा है। पहले आर्थिक कठिनाइयों की वजह से गरीब परिवारों को अपनी बेटियों की शादी का खर्च उठाने में समस्या होती थी। इस योजना के चलते कई गरीबों के सपने साकार हुए हैं।
           जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने कहा कि यह प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। एक साथ, एक ही मंडप में दांपत्य सूत्र में 308 लोग बंध रहे हैं, इसके हम सभी साक्षी हैं। उन्होंने सभी जोड़ों को शुभकामना दी। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने नव दंपतियों के मंगलमय जीवन की कामना की।
         उक्त योजना अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़े वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग एवं सामान्य वर्ग के गरीब व्यक्तियों, जिनकी वार्षिक आय रू0 2.00 लाख (रू० दो लाख) हो, के पुत्रियों की शादी हेतु संचालित है। योजना के अन्तर्गत प्रत्येक जोड़ें पर रू0 51000.00 व्यय किया गया, जिसमें विवाहित कन्या के खातें में रू0 35000 अन्तरित किया जाता है, रू0 10000 की कन्या को गृहस्थी की सामग्री एवं वस्त्र आभूषण आदि दिया गया तथा रू० 6000 भोजन, टेन्ट आदि पर व्यय किया गया।
        कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी रविशंकर राय, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पाण्डेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण कान्त राय, जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, एमएलसी प्रतिनिधि राजू मणि एवं शहर के अनेक गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहें, जिन्होनें वैवाहिक जोड़ों को उनके सफल जीवन के लिये आर्शीवाद प्रदान किया। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
देवरियामुख्य समाचार

देवरिया : समाज सुधारक चौधरी नरसिंह पटेल अज्ञानी को दी श्रद्धांजलि

देवरिया। जनपद के परशुराम चौक सीसी रोड पर आयोजित एक सभा के...

देवरियामुख्य समाचार

फुटपाथ-पटरी दुकानदारों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

देवरिया। सोमवार को व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के तत्वावधान मे व्यापार मंडल...

देवरियामुख्य समाचार

हर घर तिरंगा अभियान देश के स्वाभिमान का प्रतीक

देवरिया। भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम के...

देवरियामुख्य समाचार

राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन का महत्वपूर्ण अध्याय: डॉ शलभ मणि त्रिपाठी

‘काकोरी ट्रेन एक्शन डे’ शताब्दी महोत्सव मनाया देवरिया। काकोरी ट्रेन एक्शन डे...