Home कौशांबी एक वृक्ष माँ के नाम 2.0 : भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण
कौशांबी

एक वृक्ष माँ के नाम 2.0 : भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण

Share
Share

वाराणसी। सेवापुरी ब्लॉक के अंतर्गत भीषमपुर ग्राम सभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में ग्राम सभा के सभी गणमान्य लोगों में वृक्षारोपण के लिए पौधो का वितरण किया गया। सभी ने वृक्षारोपण के साथ ही संकल्प लिया कि ऐसे ही प्रति वर्ष वृक्षारोपण किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के सेक्टर अध्यक्ष अनुज सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने कहा की उनकी पार्टी पूरे देश में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में इस मुहिम को चला रही है। उन्होंने बताया कि सभी बूथ अध्यक्षों को ये निर्देश है कि वो अपने बूथ के लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करे। बूथ अध्यक्ष नमन सिंह ने बताया कि उनके नेतृत्व में ग्राम सभा की सभी बंजर भूमि पर बरगद, पीपल और महुआ जैसे वृक्ष लगाये जायेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की इस मुहिम “एक वृक्ष मां के नाम” की सराहना भी की।

इस कार्यक्रम की शुरुआत महान क्रांतिकारी और जनसंघ के संस्थापक स्वर्गीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित करके की गई। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता सचिन सिंह “रिंकू” ने कहा कि आज कल लोग केवल सोशल मीडिया पर जलवायु परिवर्तन पर और बढ़ते तापमान पर हल्ला मचा रहे हैं पर कर कुछ नहीं रहे। अगर हम अभी सचेत होकर इसे बचने का प्रयास नहीं किए तो आने वाले दिन में विनाश निश्चित है। उन्होंने कहा कि केवल एक पौधा लगा देने मात्र से आपका कर्तव्य पूरा नहीं होता क्यूंकि यह पृथ्वी हमारी मां के समान है और आज स्थिति इतनी बुरी हो चुकी है कि यह पृथ्वी जल रही है। तापमान 50 डिग्री के आसपास है और उसका कारण है वनों कि अंधाधुंध कटाई इसलिए आपका कर्तव्य तब पूरा होगा जब आप उस पौधे का संरक्षण कर उसे एक विशाल वृक्ष बना दें। अतः इस मां को बचाने के लिए हम सब की जिम्मेदारी बनती है कि हम एक-एक पेड़ जरूर लगाए। इस अवसर पर अनुज सिंह, नमन सिंह, शिवम सिंह, सचिन सिंह, रामाश्रय सिंह उपस्थित हुए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
कौशांबी

पड़ोसी निकला हत्यारा: अपहृत 10 साल के वैभव का शव घर के बेसमेंट में बरामद, आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्त सर्वेश भट्ट के घर सील मोहर करके राजस्व टीम द्वारा पैमाइश...

कौशांबी

किसान मोर्चा ने सुना पीएम का मन की बात, ‘एक पेड़ मां के नाम’ पर किया पौधरोपण

गोरखपुर।भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा शनिवार को नगर पंचायत उनवल में...

कौशांबी

अवैध हुक्का बार पर बड़हलगंज पुलिस का छापा *संचालक गिरफ्तार,सामान बरामद                                

गोरखपुर. स्थानीय पुलिस ने पटनाघाट रोड पर संचालित एक अवैध हुक्का बार...

कौशांबी

जनता के निर्देश पर राजनीति में आया,अवसर मिला तो चिल्लूपार की तस्वीर बदल दूंगा : दुर्गेश मदन यादव

बड़हलगंज, गोरखपुर : चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र से आगामी चुनाव लड़ने की तैयारी...