Home बांदा बेबी रानी मौर्य ने आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को हॉट कुक योजना के द्वारा तैयार गर्म भोजन का किया वितरण 
बांदा

बेबी रानी मौर्य ने आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को हॉट कुक योजना के द्वारा तैयार गर्म भोजन का किया वितरण 

Share
Share

बाँदा।केबिनेट मंत्री महिला कल्याण एवं बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग बेबी रानी मौर्य ने महोखर ग्राम में आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को हॉट कुक योजना के द्वारा तैयार गर्म भोजन का वितरण किया तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा चिन्हित की गई गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार सहित फलों का वितरण करते हुए उनकी गोद भराई की रस्म कीlमंत्री द्वारा गर्भवती महिलाओं क्रमशः, श्रीमती रितु, पूनम ,प्रीति ,सुरेखा तथा श्रीमती,प्रियंका को फलों की टोकरी भेंट कर गोद भराई की,इसके साथ ही उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र में नवजात बच्चों लक्ष्मी,शिवांश,आराध्या,पार्थ एवं छोटू का अन्नप्राशन भी खीर खिलाकर कियाl कार्यक्रम में उन्होंने कहा,कि केंद्र व प्रदेश सरकार, कुपोषण को खत्म करने के लिए गर्भवती महिलाओं को तथा कमजोर एवं कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर उन्हें सुपोषित बनाने के लिए पौष्टिक आहार का वितरण करने के साथ उनकी सभी आवश्यक जांचों को भी समय-समय पर स्वास्थ्य विभाग के सहयोग द्वारा कराया जाती हैं,गर्भवती महिलाए जागरूक होकर अपनी आवश्यक जांच अवश्य कराये, जिससे वह स्वयं एवं जन्म लेने वाला बच्चा सुरक्षित एवं स्वस्थ रह सके lउन्होंने कहा कि महिलाएं इन योजनाओं का जागरूक होकर लाभ प्राप्त करेंlकार्यक्रम में जिलाधिकारी श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल,जिला कार्यक्रम अधिकारी के एन तिवारी सहित ब्लॉक प्रमुख एवं अन्य बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के कर्मचारी गण एवं ग्रामीण महिलाएं  उपस्थित रहींl

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
बांदामुख्य समाचार

बांदा : बंद घर से जेवरात, बाइक के साथ अनाज चोरी

जसपुरा (बांदा)। जसपुरा थाना क्षेत्र के नरजिता मजरा कुंडाडोल निवासी दयाराम ने...

बांदामुख्य समाचार

प्रधान पद के उपचुनाव में गोरे सिंह व विनोद कुमार विजयी

बांदा। तिंदवारी विकास खंड अंतर्गत प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में...

बांदामुख्य समाचार

बांदा : बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने बांदा-बिसंडा मार्ग किया जाम

अधिकारियों के आश्वासन के बाद सडक़ से हटे ग्रामीण बांदा। अघोषित बिजली...

बांदामुख्य समाचार

बांदा : महिला स्वयं सहायता समूह में 70 लाख का घपला

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठन, उपायुक्त ने भेजा नोटिस बांदा।...