Home मुख्य समाचार राजकीय पॉलीटेक्निक में विद्यार्थियों को बांटे टैबलेट
मुख्य समाचारलखनऊ

राजकीय पॉलीटेक्निक में विद्यार्थियों को बांटे टैबलेट

Share
Share

काकोरी ट्रेन एक्शन विषय पर स्लोगन और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन


लखनऊ। हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को राजकीय पॉलीटेक्निक में स्लोगन और निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मास कम्युनिकेशन के व्याख्याता डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि इस अवसर पर शिक्षकों और एनसीसी के छात्र-छात्राओं ने झंडा गीत का गायन भी किया।


इसके साथ ही सभी विभागों के छात्र-छात्राओं को टैबलेट भी वितरित किए गए। मुख्य अतिथि पार्षद पूजा केशरवानी के प्रतिनिधि भाजपा नेता सूरज केशरवानी और संस्था के प्रधानाचार्य संजीव कुमार सिंह, विभागाध्यक्ष कंप्यूटर संदीप कुमार, विभागाध्यक्ष मैकेनिकल प्रदीप कुमार, विभागाध्यक्ष सिविल रवि सचान, विभागाध्यक्ष मास कम्युनिकेशन निशा यादव ने छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किया। विभिन्न विभागों के 1394 छात्र-छात्राओं को टैबलेट दिए गए। इस अवसर पर संस्था के सभी कर्मचारी मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...