Home अयोध्या अयोध्या : रेलवे अंडरपास में भरा पानी, हजारों लोगों का आवागमन दुश्वार
अयोध्यामुख्य समाचार

अयोध्या : रेलवे अंडरपास में भरा पानी, हजारों लोगों का आवागमन दुश्वार

Share
Share

अयोध्या। लगातार हो रही बरसात के चलते जिले के कई गांवों में जलभराव से रास्ते बंद हो गए हैं। बीर भानुपुर रेलवे अंडरपास में कमर तक पानी भर जाने पूरे गांव का रास्ता बंद हो गया। लगभग पांच हजार की आबादी का आवागमन दुश्वार हो गया है।
मामला रेलवे का होने के चलते स्थानीय प्रशासन ने हाथ खड़े कर लिए हैं। रेलवे फाटक सोहावल से सामुदायिक स्वास्थ केंद्र को जाने वाली लोक निर्माण विभाग की सडक़ तालाब नजर आती है। मरीजों को अब अस्पताल तक जाने के लिए लगभग चार किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। पानी में डूबे सडक़ के गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है नाला निर्माण कर रहे नगर पंचायत के ठेकेदार ने जल निकासी को बंद कर निर्माण रोक रखा है। सुचित्तागंज बाजार के मध्य से आह्लाद का पुरवा की सडक़ पानी में डूबी है। लोगों का आवागमन बंद है। लगभग पांच किलोमीटर का चक्कर लगा लोग अपने वाहन से नहर पटरी के रास्ते बाजार तक आते-जाते हैं।
सबसे खराब हालत बीरभानुपुर की है जहां तक पहुंचने के लिए रेलवे ने अंडरपास बनवाया जिसमें बरसात के कारण कमर भर पानी भरा है। गांव के लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। लगभग पांच हजार की आबादी को निकलने का कोई रास्ता नहीं मिल रहा है। उप जिला अधिकारी सोहावल अशोक कुमार सैनीने बताया ढेमवा घाट कटान का मामला गोंडा जनपद से जुड़ा है। मांझा कला कोटसराय के कुछ गांव का निरीक्षण किया गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...