Home अयोध्या अयोध्या : राशन कार्ड लाभार्थियों की ई-केवाईसी ई-पॉस के माध्यम से मुफ्त कराएं : डीएम
अयोध्यामुख्य समाचार

अयोध्या : राशन कार्ड लाभार्थियों की ई-केवाईसी ई-पॉस के माध्यम से मुफ्त कराएं : डीएम

Share
Share

अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने जनपद के अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को अवगत कराया है कि राशन कार्ड लाभार्थियों की ई-केवाईसी कराये जाने का अभियान माह जून से चलाया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि राशन कार्ड लाभार्थियों की ई-केवाईसी का कार्य ई-पॉस के माध्यम से उचित दर विक्रेताओं के सहयोग से नि:शुल्क कराया जा रहा है। लाभार्थी अपने निकटतम उचित दर दुकान पर जाकर ई-केवाईसी करा सकते हैं। ई-केवाईसी हेतु राशन कार्ड में सम्मिलित समस्त सदस्यों का बायोमेट्रिक ऑथेन्टिकेशन किया जायेगा। ई-केवाईसी के साथ इस विकल्प के अन्तर्गत राशनकार्ड से मोबाइल नम्बर जोड़े जाने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिसका उपयोग राशनकार्ड मुखिया द्वारा करते हुये मोबाइल नम्बर फीड/संशोधित किया जा सकेगा।


इस मोबाइल नम्बर पर कार्ड पर प्राप्त होने वाले राशन का विवरण एसएमएस द्वारा प्राप्त होगा। उक्त के अतिरिक्त यदि किसी राशन कार्ड में मुखिया से परिवार जन का सम्बन्ध गलत प्रदर्शित है, तो उसे भी सुधारा जा सकेगा। इस संशोधन का अधिकार भी केवल राशन कार्ड के मुखिया का होगा। जनपद के समस्त राशन कार्ड परिवार से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में उचित दर दुकानों पर पहुंचकर अपना ई-केवाईसी पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उक्त जानकारी जिला पूर्ति अधिकारी अयोध्या ने दी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...