Home बाराबंकी बाराबंकी : अक्षत पटेल का अभिनंदन किया, पौधा लगाया
बाराबंकीमुख्य समाचारलखनऊ

बाराबंकी : अक्षत पटेल का अभिनंदन किया, पौधा लगाया

Share
Share

केंद्रीय विद्यालय के छात्र अक्षत ने इंटर में किया विद्यालय टॉप

बाराबंकी। हर एक की अभिलाषा चरमोत्कर्ष तक पहुंचना होता है। फूलों की भी यही अभिलाषा होती है। किसी कवि ने अपने मन की बातों को ‘पुष्प की अभिलाषा’ में लिखकर फूलों के साथ हो रहे अन्याय को न्यायोचित ठहरा दिया। जबकि प्रकृति की पूर्णता पुष्प में नहीं बल्कि बीज में होती है।


उक्त विचार सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी अशोक कुमार वर्मा ने शनिवार को नूर मोहम्मद इंटर कालेज जैदपुर के पूर्व प्रधानाचार्य राम सिंह वर्मा के पौत्र अक्षत पटेल के अभिनन्दन कार्यक्रम में श्रीराम वाटिका कॉलोनी स्थित उनके आवास पर व्यक्त किये। अक्षत पटेल ने केंद्रीय विद्यालय बाराबंकी से इंटर की परीक्षा में विद्यालय टॉप किया है। उस समय तापमान अधिक होने के कारण वृक्ष नहीं लगा सके थे। इसी उपलक्ष्य में द्वार पर अंम्ब्रेला नीम का पौध रोपण भी किया गया।


इस अवसर पर ग्रीन गैंग के संस्थापक प्रदीप सारंग ने कहा कि एक व्यक्ति पर 88 पेड़ होने चाहिएं जबकि 5 और 6 की संख्या है। आंखें फाउंडेशन की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में सरदार पटेल समाजोत्थान ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष डॉ. बलराम वर्मा, श्रीराम वाटिका के निदेशक वीरेंद्र सिंह, वीणा सुधाकर ओझा महाविद्यालय शैक्षिक समन्वयक डॉ. दिनेश सिंह, ग्रीन गैंग सदस्य अब्दुल खालिक, सामाजिक कार्यकर्ता रमेश चंद्र रावत, अनुपमा वर्मा, आद्या वर्मा, सुनीता वर्मा, सेवानिवृत राजस्व निरीक्षक ज्वाला प्रसाद वर्मा संत, सुशील कुमार वर्मा, पत्रकार श्याम यादव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक आंखे फाउंडेशन के अध्यक्ष सदानंद वर्मा ने सभी का स्वागत किया। अक्षत पटेल के पिता अरविन्द कुमार वर्मा ने आभार व्यक्त किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...