सकलडीहा (चंदौली)। सकलडीहा विकास खण्ड के आलमपुर गांव स्थित परिषदीय विद्यालय मेंस ोमवार को प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चे स्कूली परिधान में पहुंचे तो उनका बीडीओ केके सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने रोली-टीका लगाकर स्वागत किया। इसके साथ ही फल वितरित किए गए। इस दौरान बच्चे काफी उत्साहित थे।
आलमपुर कम्पोजिट विद्यालय पहुंचे बीडीओ केके सिंह ने शिक्षकों संग विद्यालय आने वाले बच्चों के माथे पर रोली का टीका लगाकर उनका स्वागत किया। बच्चों पर पुष्प वर्षा की गई। इससे बच्चे काफी उत्साहित थे। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्याम नारायण यादव, प्रधानाचार्य नीलम यादव, सहायक अध्यापक राजीव रंजन श्रीवास्तव, प्रीति सिंह, मदन सिंह, शिखा अग्रवाल, प्रियंका सिंह, शिक्षा मित्र अरविन्द यादव, रीना भारती के साथ रसोइया व सफाई कर्मी मौजूद थे।
Leave a comment