स्थानीय युवकों ने वैन सवार छह लोगों को बचाया
उन्नाव। जनपद के सफीपुर क्षेत्र के पीखी गांव के पास ट्रैक्टर से बचने के प्रयास में अनियंत्रित हुई वैन शारदा नहर में जा गिरी। नहर में नहा रहे युवकों ने किसी तरह वैन का शीशा तोडक़र उसमें सवार छह लोगों की जान बचाई। पुलिस ने हाइड्रा से वैन को नहर से बाहर निकाला।
हरदोई जनपद के कासिमपुर थाना अंतर्गत आट दुलारापुर गांव निवासी सुजीत सोमवार को बहू, भतीजे, भतीजी के साथ बीमार बेटे अंशवान की दवा लेने वैन से गौरिया कला शारदा नहर पटरी रोड के रास्ते कानपुर जा रहे थे। पीखी गांव के पास नहर पुलिया के समीप वैन के सामने अचानक ट्रैक्टर आ गया उससे बचने के प्रयास में ब्रेक लगाने से अनियंत्रित हुई वैन शारदा नहर में जा गिरी।
नहर में वैन जाने से उसमें सवारों में चीख पुकार मच गई। पुलिया के पास ही कुछ युवक नहा रहे थे। वे आननफानन मदद में जुट गए। वैन का शीशा तोडक़र युवक ने सभी छह लोगों को बाहर निकाला। इंस्पेक्टर श्याम नारायण सिंह ने बताया कि वैन सवार लोग सुरक्षित हंै।
Leave a comment