Home बस्ती सडक़ सुरक्षा के प्रति छात्र-छात्राओं को करें जागरूक : मण्डलायुक्त
बस्तीमुख्य समाचार

सडक़ सुरक्षा के प्रति छात्र-छात्राओं को करें जागरूक : मण्डलायुक्त

Share
Share

बस्ती : मण्डलीय सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक

बस्ती। मंडल के आयुक्त अखिलेश सिंह ने सडक़ सुरक्षा के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए विद्यालयों में नियमित रूप से कार्यक्रम आयोजित करने के लिए शिक्षा विभाग को निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि प्रवर्तन कार्य में तेजी लाएं। हर दुर्घटना की समीक्षा कर उसके कारणों की जानकारी करें।


सभागार में आयोजित मण्डलीय सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अधिक दुर्घटना वालें ब्लैक स्पाट पर आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय करके इन्हें समाप्त किया जाय। उन्होंने हाईवे पर आवश्यकतानुसार संकेतक लगाये जाने का निर्देश दिया है। कहा कि सडक़ों को गड्ढा मुक्तकरने की कार्ययोजना अभी से ही बना लें जिससे कावड़ यात्रा के दौरान किसी भी असुविधा का सामना श्रद्धालुओं को न करना पड़े।


इसके साथ ही दुर्घटना में घायल व्यक्तियों का स्वैच्छिक मदद प्रदान करने वाले लोगों को बढ़ावा देने के लिए शासन स्तर पर पत्र प्रेषित करने का निर्देश दिया। कहा कि जनपद स्तर पर भी ऐसे व्यक्तियों को सम्मानित किया जाए। आईजी आरके भारद्वाज ने कहा कि सरकारी एंबुलेंस के साथ-साथ निजी एंबुलेंस की गतिविधियों पर निगाह रखी जाए। ई-रिक्शा का रूट निर्धारित किया जाय। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लाल पट्टी (रिफ्लेक्टर) लगवाएं जिससे दुर्घटना होने से बचा जा सके।


सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) रवि कान्त शुक्ला ने बताया कि माह अप्रैल से मई 2024 तक बिना हेलमेट के बस्ती में 1209, सिद्धार्थनगर में 4114 तथा संतकबीर नगर में 1965 व्यक्तियों का चालन किया गया। उन्होने बताया कि जनवरी से मार्च तक बस्ती में 16, सिद्धार्थनगर में 02 तथा संतकबीरनगर में 12 लाइसेंस धारकोïं का लाइसेंस निरस्त किया गया। बैठक में जिलाधिकारी अंद्रा वामसी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आरएस दुबे, उप जिलाधिकारी सदर शत्रुघ्न पाठक, एआरटीओ पंकज कुमारï के साथ विभिन्न विभागों के कई अधिकारी मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...