उन्नाव में एक फिट जमीन को लेकर हुई घटना, आरोपी छोटा भाई गिरफ्तार
उन्नाव। जनपद के औरास क्षेत्र में घर के अंदर एक फिट जमीन के बंटवार के लेकर सोमवार को सगे भाइयों में झगड़ा हो गया। इस दौरान छोटे भाई ने अपने बड़े भाई पर फावड़े से हमला कर दिया। इस हमले में उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची औरास पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
औरास क्षेत्र के टिकरा बाव का मजरा प्रताप खेड़ा निवासी रामकिशोर का अपने सगे बड़े भाई गुरुचरन (57) से घर के अंदर एक फिट जमीन को लेकर कई माह से विवाद चल रहा था। सोमवार को दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। इस पर रामिकशोर ने अपने बड़े भाई गुरुचरन के सिर पर फावड़े से हमला कर दिया।
इस हमले में गुरुचरन की मौत हो गई। के घाट उतार दिया। घटना से गांव में हडक़ंप मच गया। आरोपी रामकिशोर घटना के बाद घर मेें ही मौजूद था। मृतक चार भाइयो में सबसे बड़ा था। सूचना पाकर पहुंची थाना प्रभारी रेखा सिंह ने आरोपी रामकिशोर को फावड़े सहित हिरासत में ले लिया। गुरुचरन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
Leave a comment