देवरिया। जिले के रुद्रपुर क्षेत्र के विठ्ठलपुर गांव में मृतक दीपू निषाद के परिवार से मिलने जा रहे सुल्तानपुर के सपा सांसद रामभुआल निषाद के साथ सपा नेताओं के प्रतिनिधि मंडल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने बैरियर लगाकर सपा नेताओं को विठ्ठलपुर गांव जाने से रोक दिया। इस दौरान सपाइयों ने नारेबाजी की।
सपा सांसद रामभुवाल निषाद, पूर्व विधायक मोहसिन खान, जिलाध्यक्ष व्यास यादव समेत सैकड़ों सपाई रविवार को विठ्ठलुपर गांव जाने के लिए दुग्धेश्वरनाथ मंदिर के निकट पूर्व जिला पंचायत सदस्य सिंकदर यादव के आवास पर जुटे। सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की भीड़ निकली तो पुलिस ने रोक लिया।
Leave a comment