अयोध्या। सिद्धपीठ श्री हनुमानगढ़ी बसंतिया पट्टी के लोकप्रिय संत स्वामी महेश दास उर्फ स्वामी महेश योगी अपनी निज आश्रम पर 2 अप्रैल 2024 से भोजन का त्याग कर अनवरत 11 घंटे प्रतिदिन कपालभाति की कठोर साधना कर रहे हैं।
स्वामी जी प्रतिदिन 11 घंटे में 1 लाख स्ट्रोक कपालभाति करते हैं। अब तक 75 दिनों में स्वामी जी ने 75 लाख स्ट्रोक कपालभाति कर एक नया विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है। किंतु यह साधना अभी विराम नहीं हुआ है। लगभग 1 करोड़ 51 लाख स्ट्रोक कपालभाति करने हेतु उनकी यह साधना अभी अनवरत छ: माह तक जारी रहेगी। साथ ही अयोध्या सरयू में जल योग के तहत एक और विश्व रिकार्ड बनाने का उन्होंने संकल्प लिया है।
Leave a comment