मंझनपुर से सवारियों को लेकर प्रयागराज निकली थी बस
कौशाम्बी। मंझनपुर मुख्यालय से सवारियों को लेकर प्रयागराज जा रही डग्गामार बस अनियंत्रित होकर रोही के पास पलट गई। चित्रकूट हाई वे पर हुई दुर्घटना मे करीब एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुये हैं।
घायलों को स्थानीय लोगों ने मदद कर निजी संसाधन से प्राइवेट अस्पताल मे भर्ती कराया है। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने बस को सड़क से किनारे हटा कर सड़क यातायात बहाल किया है।कोखराज के रोही आरओबी के करीब राम पथ गमन मार्ग का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। सड़क निर्माण के चलते जगह जगह रूट डाइवर्जन किया गया है।
मंझनपुर से प्रयागराज के लिए सवारी लेकर निकली डाइवर्जन के चलते अनियात्रित होकर तेज रफ्तार से बस सड़क पर पलट गई। हादसे मे बस मे सवार एक परिवार के राजेंद्र कुमार,पत्नी सविता बच्चे उत्तम, अरुण, आकांक्षा निवासी देवखरपुर, व अरविंद तिल्हापुर, श्याम बाबू बड़गाव, रोली शुक्ला कुन्द्रावी, विवेक भरवारी, बच्चा लाल सुषमा, होरी लाल मीरा निवासी गण रोही घायल हुये है।
स्थ्नईय लोगों ने हादसे के बाद मदद का हाथ बढ़ाते हुये निजी संसाधनो से प्राइवेट आसपास के अस्पताल मे घायलो को भर्ती कराया। हादसे के सूचना पर मौके पर पहुची थाना पुलिस ने बस को सड़क के बीच से हटवा कर सड़क यातायात सामान्य कर दिया है।
थाना प्रभारी इंद्रदेव ने बताया, घटना की सूचना पर पुलिस बल मौके पर भेजा गया है। घायलों को अस्पताल मे पहुंचा कर इलाज की व्यवस्था कराई गई। शेष बस चालक की तलाश कराई जा रही है। पीड़ित पक्ष से मिलने वाली तहरीर के आधार पर अग्रिम कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
Leave a comment