Home देवरिया काशी की तर्ज पर होगा बरहज के घाटों का विकास
देवरियामुख्य समाचार

काशी की तर्ज पर होगा बरहज के घाटों का विकास

Share
Share

डीएम ने प्रस्ताव तैयार करने का दिया निर्देश

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक आयोजित

देवरिया। जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आज विकास भवन स्थित गांधी सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में पर्यटन से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ाने एवं ऐतिहासिक तथा पौराणिक महत्व की स्थलों को चिन्हित करते हुए उनका संरक्षण करने के साथ-साथ पर्यटन को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।

बैठक में जनप्रतिनिधियों से प्राप्त प्रस्तावों पर व्यापक चर्चा की गई जिनमें राज्य योजना की 14 तथा जिला योजना की 12 परियोजनाएं शामिल है। डीएम ने प्रमुख पर्यटन स्थलों की सूची तैयार करते हुए एक ब्राउसर बनवाने का निर्देश दिया, जिसमें जनपद की ऐतिहासिकता, पौराणिकता, धर्मिक-सांस्कृतिक  महत्व स्पष्ट रूप से झलके। महर्षि देवरहा बाबा से जुड़ी कहानियों और स्थलों को सहेजते हुए साहित्य लेखन करने का निर्देश भी डीएम ने दिया।

डीएम ने कहा कि बरहज के घाटों की ऐतिहासिक महत्ता है। बरहज के घाटों के विकास के लिए एक वृहद एकीकृत परियोजना तैयार की जाए। काशी की तर्ज पर बरहज के घाटों का विकास किया जाए। इससे क्षेत्र में पर्यटकों की आमद होगी और रोजगार बढ़ेगा।  मूंज के सजावटी वस्तुओं के लिए प्रसिद्ध भटनी के बेहरा डाबर तथा धार्मिक स्थल बनकटा तिवारी में रूरल टूरिज्म की संभावना मौजूद है। इसके अतिरिक्त मदैनाताल तथा सिरजम ताल में इको टूरिज्म की संभावना को भी तलाशा जाए।

डीएम ने स्कूली छात्रों को अंतर्जनपदीय पर्यटन के लिए प्रेरित करने तथा पर्यटन यूथ क्लब की गतिविधियों के विषय में भी जानकारी प्राप्त की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पांडेय, प्रभागीय वन अधिकारी जगदीश आर, जिला विकास अधिकारी रवि शंकर राय, पर्यटन अधिकारी प्राण रंजन, ईओ नगर पालिका अंकिता शुक्ला, युवा कल्याण अधिकारी नीतीश राय सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...