Home देवरिया डीएम व एसपी ने सलेमपुर तहसील में सुनीं शिकायतें
देवरियामुख्य समाचार

डीएम व एसपी ने सलेमपुर तहसील में सुनीं शिकायतें

Share
Share

संपूर्ण समाधान दिवस : 73 शिकायतों में छह का कराया निस्तारण


देवरिया। डीएम अखण्ड प्रताप सिंह और एसपी संकल्प शर्मा ने सलेमपुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याओं की सुनवाई की। इस दौरान आईं 73 शिकायतों में छह मामलों का मौके पर समाधान किया गया।


जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी जिन प्रकरणों की जांच करने स्वयं जाते हैं, उनका गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें, जिससे लोगों को उनकी समस्याओं का समाधान मिल सके। उन्होंने कहा कि समस्त लेखपालों का उत्तरदायित्व है कि उनकी तैनाती जिस ग्राम पंचायत में है, यदि वहां खलिहान की भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण होता है तो संज्ञान में लाएं। किसी अन्य माध्यम से उनकी संज्ञान में खलिहान की भूमि पर अतिक्रमण की जानकारी मिलेगी तो लेखपाल का उत्तरदायित्व तय कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


जिन प्रकरणों में संयुक्त रुप से निराकरण की आवश्यकता हो, उसमें आपसी समन्वय रखते हुए उन मामलों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करायें। उन्होंने कहा कि प्रकरणों का निस्तारण गुणवत्ता के साथ होना चाहिये। एसपी संकल्प शर्मा ने पुलिस से जुडे मामलों की सुनवाई की। पुलिस अधिकारियों एवं थानाध्यक्षो को प्राप्त सभी सन्दर्भो का निस्तारण प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...