मौके से भाग रहे ट्रैक्टर चालक को लोगों ने पकड़ा
कौशांबी। सरायं अकिल कोतवाली के कनैली से ईंट लादकर जा रहे ट्रैक्टर ने रास्ते में साइकिल सवार को कुचल दिया। इस हादसे में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर सहित भागने की कोशिश कर रहे चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया।
जानकारी के मुताबिक सरायं अकिल क्षेत्र के कनैली चौकी के जुगराजपुर गांव निवासी मोनू उम्र 18 वर्ष पुत्र जयराम साइकिल से किसी काम से कनैली गया था। कनैली से होकर जुगराजपुर गांव लौटते समय रास्ते में ईंट लदे ट्रैक्टर ने युवक को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है।
Leave a comment