Home लखनऊ एसयूवी ने ऑटो को मारी टक्कर, तीन की मौत
लखनऊमुख्य समाचार

एसयूवी ने ऑटो को मारी टक्कर, तीन की मौत

Share
Share

सुल्तानपुर : लखनऊ-वाराणसी फोरलेन पर हुआ हादसा


सुल्तानपुर। जिले के लंभुआ क्षेत्र में लखनऊ-वाराणसी फोरलेन पर डकाही मोड़ के पास शुक्रवार सुबह वाराणसी से लखनऊ जा रही एसयूवी ने सामने से आ रहे ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में आटो सवार दो बुजुर्ग समेत तीन लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद एसयूवी सवार लोग फरार हो गए। हादसे के बाद करीब आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को फोरलेन से हटाकर आवागमन बहाल कराया।


हादसे की जानकारी पर पहुंची लंभुआ कोतवाली पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को स्थानीय सीएचसी में भेजा। कोतवाली देहात के वजूपुर पखरौली निवासी गुरुदीन निषाद (६२) की मौत हो गई। दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी थे, जिन्हें चिकित्सक ने इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रास्ते में ही एक घायल ढाखापुर चांदा निवासी राजेश कुमार (४०) व एक अन्य अज्ञात बुजुर्ग (६०) ने भी मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया था।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...