लखनऊ। लोकसभा चुनाव में अंतिम चरण के मतदान के बाद आए एक्जिट पोल पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव का नतीजा ‘मतगणना’ से आएगा, ‘मनगणना’ से नहीं।
सोशल मीडिया एक्स पर अखिलेश यादव ने कहा कि ‘मन की बात’ चुनाव पर लागू नहीं होती, वहां ‘जन की बात’ चलती है और जब जागरूक जनता चौकन्नी होती है तो किसी की भी मनमानी नहीं चलती है।
एक अन्य पोस्ट में एक चुनावी रैली की फोटो लगाने के साथ अखिलेश ने कहा कि जनता की आवाज बन जब तस्वीर बोलती है, तब बड़े-बड़े ‘शंहशाह’ की हूकूमत डोलती है।
Leave a comment