Home देश अखिलेश यादव बोले-एक्जिट पोल की क्रोनोलॉजी समझिए
देशमुख्य समाचारलखनऊ

अखिलेश यादव बोले-एक्जिट पोल की क्रोनोलॉजी समझिए

Share
Share

कहा-जीत रहा है इंडिया गठबंधन

लखनऊ। लोकसभा चुनाव में अंतिम चरण के मतदान के बाद आए एक्जिट पोल पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि विपक्ष ने पहले ही घोषित कर दिया था कि भाजपाई मीडिया भाजपा को ३०० पार दिखाएगा जिससे घपला करने की गुंजाइश बन सके।


उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि ये भाजपाई एक्जिट पोल कई महीने पहले ही तैयार कर लिया गया था। बस चैनलों ने चलाया अब है। इस एक्जिट पोल के माध्यम से जनमत को धोखा दिया जा रहा है। इस एक्जिट पोल को आधार बनाकर भाजपाई सोमवार को खुलने वाले शेयर बाजार से जाते-जाते लाभ उठाना चाहते हैं।


उन्होंने कहा कि अगर ये एक्जिट पोल झूठे न होते और सच में भाजपा हार न रही होती तो भाजपा वाले अपनों पर ही इल्जाम न लगाते। भाजपाइयों के मुरझाए चेहरे सारी सच्चाई बयान कर रहे हैं। भाजपा से मिले हुए भ्रष्ट अधिकारी भी सर्वाेच्च न्यायालय की सक्रियता देखकर धांधली करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। साथ ही वो जनता के क्रोध का भी शिकार नहीं होना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और प्रत्याशी ईवीएम की निगरानी में एक प्रतिशत भी चूक न करें। इंडिया गठबंधन जीत रहा है। इसीलिए चौकन्ने रहकर मतगणना कराएं और जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही विजय का उत्सव मनाएं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...