Home अयोध्या वजीफा दिलाने के बहाने धोखे से कोर्ट मैरिज की
अयोध्यामुख्य समाचार

वजीफा दिलाने के बहाने धोखे से कोर्ट मैरिज की

Share
Share

अयोध्या। तारुन थाना क्षेत्र के इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा को वजीफा दिलाने के बहाने धोखे से कोर्ट मैरिज कराने का मामला सामने आया है। छात्रा के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

छात्रा के भाई ने बताया कि उसकी छोटी बहन कक्षा 12की छात्रा है। त्रिकेश चौरसिया उनकी बहन को नौ अप्रैल को स्कूल से ही अपनी बाइक पर बैठाकर कचहरी ले गया। वकील संतोष वर्मा से मिलकर सादे स्टांप पर हस्ताक्षर करवा लिए और त्रिकेश के साथ फोटो शूट करवाया। कचहरी से लौटते समय रास्ते में वह अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने बताया कि उसने कोर्ट मैरिज कर ली है। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। 27 मई को जब उनके पिता ईंट के भट्ठे पर काम करने गए तो उन्हें कोर्ट मैरिज की जानकारी हुई। उन्होंने घर आकर छात्रा से पूछा तो उसने आपबीती बताई। थानाध्यक्ष ओपी राय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...