Home वाराणसी  ट्रक ने मुर्गा लदे पिकअप को मारा टक्कर ,एक की मौत, दो गंभीर 
वाराणसी

 ट्रक ने मुर्गा लदे पिकअप को मारा टक्कर ,एक की मौत, दो गंभीर 

Share
Share

गाजीपुर। सैदपुर थाना क्षेत्र के खांवपुर पियरी के समीप रविवार की भोर में लगभग 4 बजे गाजीपुर वाराणसी नेशनल हाइवे मार्ग पर चंदौली से मुर्गा लादकर आ रही पीकअप में गाजीपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी जिससे मुकेश यादव उम्र 22 वर्ष की मौत हो गयी तथा शाहीद उम्र 20 वर्ष तथा अमन उम्र 29 गंभीर रुप से घायल हो गये। इलाज के लिए एम्बुलेंस से सैदपुर हास्पि‍टल भेज दिया गया।

प्राप्त सूचना के अनुसार नंदगंज थाना क्षेत्र के कुसमी खुर्द निवासी मुकेश यादव आशुतोष पोल्टी के नाम से मुर्गी फार्म का कार्य करते है। अपने पीकअप से चंदौली जनपद से मुर्गी लादकर आ रहे थे। पियरी के सामने गाजीपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी जिसके मालिक मुकेश की तत्काल मौत हो गयी तथा सम्मनपुर निवासी चालक शाहीद व अमन गंभीर रुप से आहत हो गये। इलाज के लिए सैदपुर हास्पि‍टल भेजा गया जहां हालत गंभीर है। पीकअप बुरी तरह बिखर गया। सैदपुर पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
वाराणसी

पद्मश्री योग गुरु बाबा शिवानंद का निधन, 128 साल की आयु में वाराणसी में ली आखिरी सांस

वाराणसी । पद्मश्री से सम्मानित 128 वर्षीय योगगुरु बाबा शिवानंद का शनिवार...

वाराणसी

धधकती चिताओं के बीच खेली गई चिता भस्म की होली

अनोखी होली में भाग लेने के लिए श्रद्धालुओं और पर्यटकों का उमड़...

मुख्य समाचारवाराणसी

वाराणसी : टैबलेट पाकर गदगद हुए विद्यार्थी

चोलापुर (वाराणसी)। क्षेत्र के मुनारी ग्राम पंचायत में स्थित सरस्वती गुरुकुल विद्यापीठ...