बाराबंकी। जिले के टिकैतनगर क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवती का शव नहर में मिला। युवती की हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस जांच कर रही है।
टिकैतनगर के हरहरी गांव के पास से निकली शारदा सहायक डबल नहर में इस समय पानी का बहाव बंद है। रविवार सुबह ग्रामीणों ने नहर में युवती का शव देखा। शव को कुत्ते नोंच रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव काे बाहर निकलवाया। मृतका की उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है। युवती नीला कुर्ता व सलवार पहने थी। उसके शरीर पर दो पत्थर रखे थे। पुलिस के मुताबिक युवती का चेहरा पहचान में नहीं आ रहा है। उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
Leave a comment