Home बस्ती ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी बाइक, दो की मौत, एक गंभीर
बस्तीमुख्य समाचार

ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी बाइक, दो की मौत, एक गंभीर

Share
Share

बलरामपुर। जिले के गौरा-इटवा मार्ग पर शनिवार रात गोविंदपुर गांव के पास खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से एक बाइक भिड़ गई। इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।
बाइक सवार तीनों लोग बस्ती जनपद से मुंडन संस्कार में शामिल होने तुलसीपुर जा रहे थे। रात करीब 10 बजे गोविंदपुर गांव के पास बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार दिलीप जायसवाल (52) निवासी ग्राम नरखोरिया थाना सोनहा बस्ती एवं किशोरी जायसवाल (65) निवासी कस्बा इटवा बाजार जनपद सिद्धार्थनगर की मौत हो गई। बाइक चालक चंद्रभान (32) निवासी नरखोरिया थाना सोनहा जिला बस्ती गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...