Home मुख्य समाचार खण्ड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
मुख्य समाचार

खण्ड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Share
Screenshot 20231216 183011
Share

खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए-राजीव सिंह

जलालपुर जौनपुर l युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन विकासखंड जलालपुर के अंतर्गत ग्रामीण स्टेडियम बनपुरवा मझगवां कला में दिनांक 16 -12- 2023 को किया गया, जिसमें सब जूनियर जूनियर तथा सीनियर वर्ग के खिलाड़ी अलग-अलग विधाओं में प्रतिभाग किया। फिर प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक विकास अधिकारी दीपक शर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में विकासखंड जलालपुर प्रमुख के प्रतिनिधि राजीव सिंह द्वारा कार्यक्रम का समापन विजेता खिलाड़ियों को मेडल ट्रॉफी तथा प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया तथा आशीर्वचन के द्वारा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने एवं निरंतर खेल में भाग लेने ,हौसला अफजाई करते हुए उन्हें तमाम शुभकामनाएं दी और कहा खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए। हर खिलाड़ी को निरंतर खेलते हुए एवं संस्कार युक्त खेल जीवन का एक भाग बनाने चाहिए खिलाड़ियों को अपने गुरुजनों एवं बड़ों का आदर करते हुए खेल को खेलना चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वास्थ्य टीम पुलिस बल तथा स्थली लोगों का भरपूर सहयोग रहा जिसका विकासखंड जलालपुर में तैनात क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अजय पटेल द्वारा युवा कल्याण विभाग की तरफ से सभी लोगों को का आभार व्यक्त किया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...