पडरौना विकास खण्ड के डुम्मर भार गांव का मामला
कुशीनगर। मनरेगा योजना जिम्मेदारों के लिए इस समय दुधारू गाय बना हुआ है जिम्मेदारनियमों की धज्जियां उड़ाते हुए मनरेगा योजना में फर्जी हाजिरी लगा मजदूरों के हक पर डाका डालते नजर आ रहे हैं सरकार लाख प्रयास करें लेकिन मनरेगा योजना में भ्रष्टाचार रुकने का नाम नहीं ले रही है मामला पडरौना विकास खंण्ड के डुम्मर भार गांव का है जहां पर 6 सीट में मस्टरोल जारी है मस्टरोल में जो ऑनलाइन लग रही हाजरी में 46 मजदूरों की हाजिरी रोजाना बन रही है लेकिन यह कार्य केवल कागजी आंकड़ों में दिखाई दे रहा है।मौके पर कोई कार्य नहीं हो रहा। जबकि अपलोड फोटो में कार्य करते मजदूर दिखाये जा रहे जो पुरी तरह से फर्जी हैं। मनरेगा योजना में भ्रष्टाचार रोकने के लिए ऑनलाइन हाजिरी सिस्टम लागू है। जिसमें मनरेगा योजना के भ्रष्टाचार का खुलासा सामने आ रहा है रोजगार सेवक द्वारा फर्जी हाजिरी लगा मजदूरों का हक मारा जा रहा है। जारी मस्टरोल में वकील अंसारी के खेत से सुरेश मिश्रा के खेत तक चकरोड पर मिट्टी कार्य कराया जा रहा हैं लेकिन इस कार्य का जिओ टैंग कार्य स्थल से न करा लोकेशन पडरौना तहसील से एक किलोमीटर पश्चिम बता रहा हैं। इससे साफ जाहिर हो रहा हैं की जारी मस्टरोल में रोजाना मनरेगा मजदूरों की फर्जी उपस्थिति दर्ज की जा रही हैं। वही शनिवार 16 दिसम्बर 2023 को मस्टरोल में जिस साइड पर हाजिरी लगी हैं वह वकील अंसारी के खेत से सुरेश मिश्रा के खेत तक चकरोड पर मिट्टी भराई कार्य करने की हाजिरी 47 मजदूरों की लगी हैं लेकिन मौके पर कोइ कार्य नहीं हो रहा हैं वहां मजदूरों की आनलाइन हाजिरी फर्जी लग रही वही दर्जनों ग्रामीणों ने बताया की यहां कोई कार्य नहीं हो रहा इस तरह मनरेगा योजना में जिम्मेदारों द्वारा जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में जिम्मेदार अधिकारीयों से बात करने का प्रयास किया गया तो मोबाइल रिसीव नहीं हुआ
Leave a comment