सिद्धार्थ नगर: जिलाधिकारी पवन अग्रवाल की अध्यक्षता तथा मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओ के संबधित अधिकारियो से जनपद में चल रहे निर्माण कार्यो के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। जनपद में कराये जा रहे निर्माण कार्यो को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी श्री पवन अग्रवाल ने जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी को निर्देश दिया कि भूमि से संबधित किसी भी कार्यदायी संस्था का प्रकरण लम्बित चल रहा हो तो उसके निस्तारण के संबध में कार्यवाही सुनिश्चित कराये। लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माण कराये जा रहे सम्पर्क मार्गो की समीक्षा, उ0प्र0 राजकीय निर्माण निगम द्वारा सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में पुस्तकालय भवन निर्माण की समीक्षा की गयी। सी.एन.डी.ए.द्वारा आईटीआई भवनो के निर्माण की प्रगति, मल्टीसेक्टोरल डेवलपमेन्ट प्लान के अन्तर्गत पॉलीटेक्निक भवनो के निर्माण के प्रगति की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने समस्त कार्यदायी संस्था के अधिशासी अभियन्ता को निर्देश दिया कि जो निर्माण पूर्ण हो गये है उन्हें हैण्डओवर कराये जिससे जनपद की प्रगति रिपोर्ट का प्रतिशत ऊपर आये। उ0प्र0 राजकीय निर्माण निगम द्वारा जनपद न्यायालय में कराये जा रहे भवन निर्माण के कार्येा की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने संबधित अधिकारी को निर्देश दिया कि जो कार्य अभी बाकी है उस संबध में मा0 जनपद न्यायाधीश से स्वयं मिलकर पूरी जानकारी दे। जोगिया, बांसी में कस्तूरबा विद्यालय में छात्रावास के निर्माण की प्रगति तथा खेसरहा में कस्तूरबा ंगाधी विद्यालय के भवन निर्माण के प्रगति की समीक्षा की गयी। बढ़नी में निरीक्षण भवन के निर्माण भवन की प्रगति की समीक्षा की गयी। इन्डो-नेपाल बार्डर मलगहिया से हरिवंशपुर तक मार्ग निर्माण के प्रगति की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्था के अधिकारी को निर्देश दिया कि जिन परियोजनाओ में अतिरिक्त बजट आवंटन की आवश्यकता है उन परियोजना में धन आंवटन हेतु पत्र लिखने का तथा शासन स्तर पर नियमित पत्राचार करने का निर्देश दिया। जनपद में 30 नये राजकीय नलकूप का निर्माण कार्य होना था जिनमे 12 का कार्य पूर्ण हो गया है जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता नलकूप को जनपद में कुल नलकूपो की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। अधिशासी अभियन्ता जल निगम बैठक में उपस्थित नही थे जिस पर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी। पुलिस विभाग के नये थाना भवनो के निर्माण की समीक्षा की गयी। सरयू नहर खंड द्वारा कराये जा रहे कार्यो के प्रगति की समीक्षा की गयी। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय धनगढ़िया में छात्रावास के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गयी। आवास विकास परिषद, सी.एन.डी.एस., यूपी सिडको, व अन्य सभी कार्यदायी संस्थाओ के कार्यो की समीक्षा की गयी। मुख्य विकास अधिकारी श्री जयेन्द्र कुमार ने सभी कार्यदायी विभागो के अधिकारियों को निर्देश दिया कि माह के 26 से 27 तारीख तक परियोजना की प्रगति की फीडिंग का कार्य अवश्य करा दे। इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 नरेन्द्र कुमार वाजपेयी, प्राचार्य मेडिकल कालेज डॉ0 ए0के0झ्ाा, पी0डी0 नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय,जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारू प्रधान, जिला कृषि अधिकारी मो0 मुजम्मिल, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तन्मय, जिला समाज कल्याण अधिकारी डा0 राहुल गुप्ता, अधिशासी अभियन्ता लोे0नि0वि0 (प्रा0ख0) जितेन्द्र सिंह, इटवा खंड, बांसी खंड, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत, तथा समस्त संबधित अधिकारीगण उपस्थित थे।
Leave a comment