Home कौशांबी कौशाम्बी : जिलाधिकारी ने किया दो विद्यालयों का निरीक्षण
कौशांबीमुख्य समाचार

कौशाम्बी : जिलाधिकारी ने किया दो विद्यालयों का निरीक्षण

Share
Share

कौशाम्बी। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बुधवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय, नेवारी तथा कम्पोजिट विद्यालय परसरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान डिजिटल उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया। सभी अध्यापक उपस्थित पाये गये। डिजिटल क्लास चालू मिली। प्रधानाध्यापक से छात्र-छात्राओं की संख्या की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की निपुणता पर विशेष ध्यान दिया जाय।


उन्होंने छात्र-छात्राओं से बात कर गणित के सवाल हल करवाकर शिक्षा की गुणवत्ता को परखा। प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया कि बच्चों को मानक के अनुसार गुणवत्तापूर्ण मिड-डे मील प्रदान किया जाय। छात्र-छात्राओं की और उपस्थिति बढ़ाने के लिए सकारात्मक प्रयास किया जाए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
कौशांबी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पूर्व भाजपा विधायकों ने किया डोर टू डोर जनसंपर्क

सेवापुरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को वाराणसी के सेवापुरी विकास खंड...

कौशांबी

एक वृक्ष माँ के नाम 2.0 : भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण

वाराणसी। सेवापुरी ब्लॉक के अंतर्गत भीषमपुर ग्राम सभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने...

मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...