Home अयोध्या अयोध्या : झमाझम बारिश से कई इलाकों में जलभराव, सडक़ें धंसीं
अयोध्यामुख्य समाचार

अयोध्या : झमाझम बारिश से कई इलाकों में जलभराव, सडक़ें धंसीं

Share
Share

बिजली आपूर्ति ठप होने से परेशान हुए हजारों लोग


अयोध्या। रामनगरी में शनिवार रात से हो रही झमाझम बारिश से लोगों को राहत के साथ आफत भी झेलनी पड़ रही है। बारिश के साथ ठप हुई बिजली आपूर्ति रविवार सुबह साढ़े सात बजे तक नहीं बहाल हुई वहीं अनियोजित विकास की पोल फिर खुल गई। अयोध्या समेत जुड़वा शहर फैज़ाबाद के कई इलाकों में जबरदस्त जलभराव से लोगों को भारी परेशानी हुई।


अयोध्या में बिरला धर्मशाला के निकट सीवर का गंदा पानी घरों में घुस गया है वहीं रामपथ, भक्तिपथ समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया है। रिकाबगंज हनुमानगढ़ी से लेकर जिला अस्पताल और महिला अस्पताल रोड पर नालियों के चोक होने का खुलासा भीषण जलभराव से हो गया है। एक ओर जहां नगर निगम मानसून को लेकर नालों और नालियों की सफाई की योजना बना रहा था वहीं प्री मानसून की बारिश ने ही व्यवस्था का सच सामने ला दिया है।वहीं अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा एक साल में कराए गए विकास की पोल भी खुल गई है।


अनियोजित विकास के कारण रामपथ के किनारे और उससे जुडऩे वाली सभी 13 गलियों में जबरदस्त जलभराव हो गया है। सबसे ज्यादा संकट रामनगरी में दिख रहा है जहां जलवानपुरा से लेकर हनुमानगढ़ी भक्तिपथ और टेढ़ी बाजार से लेकर अंदरुनी इलाके भी जलभराव से ग्रसित हो गए हैं। बारिश शुरू हुई तो दर्शननगर उपकेन्द्र में आई तकनीकी खराबी के कारण आधे से अधिक शहर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...