Home अयोध्या कुलपति ने सुल्तानपुर के परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण
अयोध्यामुख्य समाचार

कुलपति ने सुल्तानपुर के परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

Share
Share

तीन पालियों की परीक्षा में 196382 के सापेक्ष 2210 परीक्षार्थी अनुपस्थित

अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ सुल्तानपुर के परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

विश्वविद्यालय की स्नातक सम सेमेस्टर की प्रथम पाली परीक्षा में कुलपति व कुलसचिव डाॅ0 अंजनी कुमार मिश्र तथा परीक्षा नियंत्रक उमानाथ द्वारा सुल्तानपुर के केएनआईपीएस, गनपत सहाय पीजी कालेज व राना प्रताप महाविद्यालय के केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने परीक्षा कक्षों में जाकर परीक्षार्थियों के सीट प्लान व सीसीटीवी कैमरे के संचालन की गहन पड़ताल की।

इसके अतिरिक्त कुलपति ने केन्द्राध्यक्ष से परीक्षा कक्ष में लगे शिक्षकों का ब्योरा देखा। निरीक्षण के दौरान कुलपति प्रो0 गोयल ने शासन की मंशानुरूप नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए शिक्षकों से कक्ष निरीक्षक कार्य लेने का निर्देश प्रदान किया। उन्होंने केन्द्राध्यक्षों से कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाये रखने के लिए कोई कोताही नही बरतनी है।

विवि के मीडिया प्रभारी डाॅ0 विजेयन्दु चतुर्वेदी ने बताया कि बीए, बीएससी, बीकाॅम सम सेमेस्टर तीन पालियों की परीक्षा का सचलदल द्वारा विभिन्न केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। इसके अलावा विश्वविद्यालय के कंट्रोल रूम से परीक्षा केन्द्रों के सीसीटीवी कैमरे के संचालन पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय की तीन पालियों की परीक्षा में 196382 के सापेक्ष 2210 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न हुई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...