Home अयोध्या बस की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत
अयोध्यामुख्य समाचार

बस की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत

Share
Share

पत्नी व बेटी गंभीर रूप से घायल

अयोध्या। अयोध्या-रायबरेली नेशनल हाईवे पर मिल्कीपुर बाजार में बस की चपेट में आने से एक बाइक चालक की मौत हो गई। बाइक पर बैठी पत्नी व बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए सीएचसी मिल्कीपुर पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने महमूद अहमद को मृत घोषित कर दिया। वहीं बेटी व पत्नी का इलाज चल रहा है।

बताया गया कि अमेठी जनपद के थाना शुकुल बाजार क्षेत्र के महोना पश्चिम गांव निवासी महमूद अहमद (55) पुत्र अब्दुल मुईद अपनी बेटी सैहर बानो की दवा कराने अयोध्या जा रहे थे तथा पत्नी सैकुना बानो भी थी। अयोध्या-रायबरेली हाईवे स्थित मिल्कीपुर बाजार से अमानीगंज रुदौली मार्ग पर मुड़ रही भद्र मां शक्ति ट्रेवल्स सुल्तानपुर लिखी बस से बाइक जाकर टकरा गई।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी मिल्कीपुर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने देखने के बाद महमूद अहमद को मृत घोषित कर दिया। वहीं बाइक पर बैठी बेटी व पत्नी को भी गंभीर चोटे आई है। जिनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि मां- बेटी खतरे से बाहर हैं। इनायतनगर इंस्पेक्टर संदीप कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना करने वाली बस को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...